Ahi, Jamua Bazar, Mirzapur, U.P.

ENGLISH GRAMMAR

PARTS OF SPEECH-
     किसी वाक्य में प्रत्येक शब्द  अलग- अलग कार्य है। कार्य  के अनुसार ये शब्द 8 प्रकार के होते है, इन्हे Parts of speech  (शब्द भेद ) कहा जाता है। ये निम्न प्रकार के होते हैं।

  1. Noun (संज्ञा )
  2. Pronoun (सर्वनाम)
  3. Adjective(विशेषण)
  4. verb(क्रिया)
  5. Adverb(क्रिया विशेषण)
  6. Preposition(सम्बन्ध सूचक अव्यय)
Conjunction(संयोजक अव्यय)
  1. Interjection(विस्मयादि बोधक अव्यय)
     Noun- noun is the name of person place or thing. अर्थात किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम को संज्ञा कहते है। जैसे- Ram, Mirzapur, Fan, etc.
संज्ञा के अनेक भेद हैं -
  1. Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा )- किसी विशेष वस्तु , व्यक्ति या स्थान के नाम को Proper noun कहते हैं  . जैसे- Ram, The Geeta , Varanasi.
  2. Common Noun (जाति वाचक संज्ञा )- जिस शब्द से किसी जाति का पता चलता है , जाति वाचक संज्ञा कहलाता है।  जैसे- Man , Tree, mountain , book  .
  3. Collective Noun (समूह वाचक संज्ञा)- जो शब्द किसी समूह की व्याख्या करते है Collective noun  होते है।  जैसे- Class , army , student, mela 
  4. Material Noun (धातु वाचक संज्ञा )- विभिन्न धातुओं , एवं पदार्थों के नाम Material  noun के अंतर्गत आते हैं।  जैसे -Gold , Water , Wheat 
  5. Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)- जब कोई शब्द भाव प्रकट करता है तो abstract noun  के अंतर्गत आता है। जैसे- happiness , sorrow , excitement
Pronoun - Pronoun is a word used in place of noun. अर्थात noun के बदले जो शब्द प्रयोग किये जाते हैं उन्हें Pronoun  कहा जाता है। जैसे- I, we, you, he, she, they, my etc.
     Pronoun अनेक प्रकार के होते हैं 
  1. Personal Pronoun (पुरुष वाचक सर्वनाम)- यह pronoun किसी  व्यक्ति या वस्तु के लिए प्रयुक्त होता है। जैसे- I, we, you, he, she, they
     personal pronoun  के 3  person  होते हैं 
  • first person - किसी बात को कहने वाला या उत्तम पुरुष , जैसे- I , My, Mine, we, our, us
  • Second person- बात को सुनाने वाला या माध्यम पुरुष। जैसे - you, yours, thou,thine,thy 
  • third person- अन्य पुरुष जिनके बारे मेबात की जाती है, जैसे- He, She, they, their, his, her, it 
     2-